Thursday, March 30, 2023

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

दून कांग्रेस ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

दून कांग्रेस ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

राजीव गांधी की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत : चौ० राम कुमार

– युवाओं को दिया 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार

अग्रवाल, ऊना 21 मई।

दून कांग्रेस की ओर से आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बद्दी के वार्ड नं 7 में दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनो ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। वहीं पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी के बलिदान को न देश भूला है और न ही कभी भूल पाएगा, उनमें देश को आगे बढ़ाने की दृढ़ इच्छाशक्ति थी। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। चौधरी ने राजीव गांधी को 21वीं सदी का प्रेरणा स्रोत बताते हुए स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।

— यह रहे उपस्थित —
इस मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, दून कांग्रेस ब्लाक के अध्यक्ष कुलतार मेहता, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष भाग चंद शर्मा, दून ब्लाक माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष मलूक चंद, प्रदेश कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के उपाध्यक्ष मोहमद साजिद, दून कांग्रेस ब्लाक के उपाध्यक्ष डा प्रदीप टीनू, बीडीसी राम रत्न, उपप्रधान जय पल,सलीम, चन्दन, दिलबर, मेहर चंद प्रधान, माता राम फौजी, पार्षद तरसेम चौधरी, बिंदु प्रधान, आज्ञा राम सैनी, जोंटी, मोहमद साजिद, डा विवेक, राजिंदर, दुनी चंद, संजू सलमान, गुरमेल, पूर्व पार्षद संजीव कुंडल्स, सकील, नाथू,राजेश गुरु, बलराम, सोडी, बल्ली, संजीव चोपड़ा, रधुवीर, अमर सिंह, राम करण, जगतार,सजीव खान,अनु अली, हैप्पी, सर्वजीत, अर्च्रना देवी,डा मीनाक्षी ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैप्शन- दून ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

%d bloggers like this: