Thursday, March 30, 2023

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

विटिया फाउंडेशन ने करा शाने हिमाचल, हिमाचल उत्सव का सफल आगाज़

विटिया फाउंडेशन ने करा शाने हिमाचल, हिमाचल उत्सव का सफल आगाज़

अग्रवाल
ऊना

बिटिया फाउंडेशन संस्था के द्वारा जिला कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र मे शाने हिमाचल हिमाचल उत्सव का सफल आयोजन किया गया! कार्यक्रम में हिमाचल की उत्कृष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया! कार्यक्रम का आयोजन बिटिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा संख्यान व राष्ट्रीय संरक्षक अमित के दिशा निर्देश अनुसार किया गया! सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि कैप्टन बलदेव चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया! मुख्य अतिथि के द्वारा संस्था के द्वारा किए हुए कामों को सराहा व भविष्य में अपने द्वारा संस्था को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया! द ग्रेट खली की शिष्य सीडब्ल्यूइ दिवा वर्ल्ड चैंपियन आरूषी मलिक विशेष अतिथि के रुप में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित रही!
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु रुनझुनआ फेम मोहित गर्ग विशेष गायक के रूप में उपस्थित रहे! मोहित गर्ग ने उपस्थित श्रोताओं को ऐसे बांधा कि सभी अपनी जगह पर झूमने को मजबूर हो गए! सांस्कृतिक कार्यक्रम में चांदनी डांस ग्रुप पालमपुर, सुप्रसिद्ध गायिका राखी गौतम, द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई! कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने हेतु एंकर के रूप में हिमाचल प्रदेश की एंकर अक्षय जसवाल ने द्वारा की गई!
संस्कृति कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की उत्कृष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया! जिसमें भारत की सबसे छोटी उम्र की जिला परिषद चेयरमैन मुस्कान, मिस क्वीन ऑफ़ इंडिया निशा कटोच, भारत की पहली महिला एंबुलेंस ड्राइवर नैंसी कितनोरिया, अंतरराष्ट्रीय मैच अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग मेडलिस्ट प्रियंका चौधरी, अंतरराष्ट्रीय जू जित्सु रीमा चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी पदक विजेता शिक्षा बलओरिया, राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर सोनाली ठाकुर, राष्ट्रीय ग्रेपलिंग विजेता काजल देवी, राष्ट्रीय जूडो पदक विजेता रुचिका, राष्ट्रीय तलवारबाजी पदक विजेता प्रतिज्ञा बलौरिया बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा संख्यान व अन्य उपस्थित सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया!
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं पार्षद जगपाल जग्गू, नगर पंचायत ज्वाली के अध्यक्ष राजेंद्र राजू, एडवोकेट अमित चौधरी, करण मेहरा, बलदेव, समीर गौतम, राजकुमार बबलू, मनु शर्मा, विजय कुमार उपस्थित रहे! कार्यक्रम में नगर पंचायत के 2500 के करीब लोग रामलीला ग्राउंड में पधारे थे! बिटिया फाउंडेशन की ओर से जिला कांगड़ा की अध्यक्षता कमलेश शर्मा, प्रदेश सचिव शालू देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित महाजन, जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष डॉ रुचिका चौधरी, बिटिया फाउंडेशन प्रदेश सचिव कंचन चंदेल, चंडीगढ़ यूटी के कार्यकारी अध्यक्ष विकास, बिंदु देवी, सोनिया, अनु वाला, हमसफर सोसाइटी के अध्यक्ष सलामुद्दीन व उनके सदस्य व अन्य सदस्य विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

%d bloggers like this: