विवेक शर्मा ने विस चुनाव के कुटलैहड़ से भरा आवेदन, जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन
कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं को दूर करना मेरा ध्येय: विक्कू
पार्टी का निर्णय होगा स्वीकार्य: विक्कू
अग्रवाल
बंगाणा, 1 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी हैं। विस चुनाव में प्रत्याशी के आवेदन की सोमवार को अंतिम तिथि होने से पूर्व ही कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने भी जिलाध्यक्ष रंजीत राणा के पास आवेदन जमाकर अपनी दावेदारी जता दी है। बता दें कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय रामनाथ शर्मा के पुत्र विवेक शर्मा २०१७ के चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे थे और मात्र ५,६०६ मतों से हार गए थे। विवेक शर्मा उर्फ विक्कू कुटलैहड़ की राजनीति में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और पार्टी की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कुटलैहड़ की जनता के हमदर्द भी हैं। जब-जब जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। तब-तब विवेक शर्मा ने उनकी मुश्किलों का उन्हीं के घर-द्वार जाकर हल किया है। बता दें कि कोरोना काल में लोगों के घरों से निकलने को मनाही थी। पीने के पानी की समस्या ने उग्र रूप धारण कर लिया था। ऐसे में विवेक शर्मा ने टैंकरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के घरों तक नि:शुल्क पीने का पानी उपलब्ध कराया। इसी के साथ कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे सैंकड़ों परिवारों को उनके घर-द्वार राशन उपलब्ध कराकर पुण्य कमाया है। इसी के साथ विवेक शर्मा क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते आ रहे हैं। गत विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद विवेक शर्मा लगतार फील्ड में डटे रहे और कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करते रहे और पार्टी को मजबूत किया। विवेक शर्मा कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पण की भावना से कार्य कर रहे हैं और पार्टी को और मजबूत करने में प्रयासरत हैं। अब देखना है कि पार्टी हाईकमान पार्टी के लिए समर्पित विवेक शर्मा पर अपनी मोहर लगाती है या फिर किसी और नए चेहरे पर। अगर पार्टी हाईकमान विवेक शर्मा को टिकट देकर प्रत्याशी बनाती है तो नि:संदेह भाजपा का दुर्ग कही जाने वाली कुटलैहड़ भाजपा की राहें मुश्किल हो सकती हैं। विवेक शर्मा के विस चुनाव के लिए आवेदन करने पर कुटलैहड़ की राजनीति में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। अब सबकी नजरें पार्टी हाईकमान पर टिकीं हैं, कि वे किस पर अपना विश्वास जताती हैं और किस पर नहीं।
पार्टी का हूँ सच्चा सिपाही: विक्कू
कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा का कहना है कि मैं कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित हूँ और कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूँ। स्थिति कैसी भी हो, मेरी विचारधारा कांग्रेस पार्टी से जुड़ी है और जुड़ी रहेगी। लोकतन्त्र में सबको अपना-अपना पक्ष रखने का अधिकार है। मैंने भी पार्टी हाईकमान के समक्ष अपना पक्ष आवेदन कर रख दिया है। पार्टी हाईकमान का जो भी फैसला होगा, वह मुझे सहर्ष स्वीकार्य होगा। मेरा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है और रहेगा।