Friday, April 19, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

92 साल की उम्र में भारत रत्न सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी ने दुनिया को अलविदा कहा, शोक की लहर

मुंबई : देश-दुनिया पर दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। ‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया। 

भारत रत्न, स्वर कोकिला, संगीत की मलिका..और न जाने कितने नामों से अपनी आवाज के दम पर करोड़ो दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर के निधन की खबर से पूरा देश स्तब्ध है।

सुधार के बाद फिर बिगड़ी तबियत

लता मंगेशकर को शुरुआत में वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन जब सुधार के लक्षण दिखे तो उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। 27 जनवरी को, उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया था कि “लता दीदी का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में जारी है। उन्हें आज सुबह एक्सट्यूबेशन (इनवेसिव वेंटिलेटर से बाहर) का ट्रायल दिया गया है। वर्तमान में वो सुधार के संकेत दे रही हैं, लेकिन डॉ प्रतीत समदानी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहेगी। हम आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हर एक को धन्यवाद देते हैं”।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: