Monday, March 27, 2023

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

क्राइम ब्रांच देहाती की टीम ने किया एक महिला तस्कर को डेड किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

एक महिला तस्कर को रांगे हाथ गिरफ्तार किया 1.5 किलो अफीम के साथ

जालंधर ( मालिक ): रविवार की शाम को  4-5 बजे के करीब महानगर जालंधर के पठानकोट रोड पर स्थित पंजाबी बाग़ कॉलोनी मैं क्राइम ब्रांच देहाती की टीम ने दबिश डाली  और एक महिला तस्कर को रांगे हाथ डेड किलो (1.5kg) अफीम के साथ गिरफ्तार किया।

दूध वाले  स्टील के डोलू के साथ क्राइम ब्रांच टीम मेंबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर महिला अपनी खुद की कोठी छोड़ कर पंजाबी बाग़ मैं तीन दिन पहले ही किराये पर आयी थी क्राइम ब्रांच के टीम के पास इस महिला तस्कर के सभी मोबाइल नंबर थे जो की उन्होने जीपीएस ट्रैकिंग पर लगा रखे थे मगर ये महिला इतनी शातिर थी की हर बार  पुलिस को चकमा दे देती थी।  इस बार बड़ी  होशियारी से क्राइम ब्राँच टीम ने इसको धार दबोचा और एक दूध वाले  स्टील के डोलू मैं से डेड किलो अफीम बरामद की जिसमे देसी घी के नीचे इसको छुपा रखा था।

क्राइम ब्रांच टीम की कार्यवाही रात तक चली (5 घंटे लग बग ) इस बीच पुलिस टीम के दो साथी गाड़ी ले के आधा घंटा गायब रहे। और जब हमे टीम से बात करने की कोशिश की तब हमे कहा गया की तफ्तीश चल रही है और गाड़ी FIR करवाने गए है। भगवन जाने की 5 घंटे क्या चल रहा था। इसी टीम के परविंदर सिंह जो सिविल ड्रेस मैं थे उन्होने बताया की अफीम 700 ग्राम मिली है। उसके इलावा जब हमने इनसे बात करनी चाही तो इन्होने साफ इंकार कर दिया और कहा की अभी तफ्तीश चल रही है और कहा गया की आप हमारे अफसर से बात करना। पांच घंटे मैं 1.5 किलो अफीम के 700 ग्राम रह गयी न जाने आगे क्या होगा पत्रकारों को देख कर पुलिस टीम अन्नान फानन मैं रात को महिला तस्कर को ले गयी। और जाते जाते क्राइम ब्रांच टीम ने कहा की  इंचार्ज पुष्प बलि जी है आप उनसे बात करे वो प्रेस कॉन्फ़्रेंक्स कर के सब को प्रेस नोट दे गे।  ना जाने नशे का श्राप जो पंजाब को लगा है कब हटेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

%d bloggers like this: