कई वर्षों से लगातार लोगों की सेवा करते आ रहे: लखविंदर राणा
नालागढ़,(गुरजीत सिंह): नालागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखविंदर सिंह राणा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को
माजरा, बसोट, रामपुर, परूवाला, मंगता प्लासी, ढांग निहली, कंगनवाल, पहाड़ी चिकनी, बीड़ प्लासी, निकूवाल आदि गांवों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। राणा ने कहा कि वह कई वर्षों से लगातार लोगों की सेवा करते आ रहे हैं और लोगों के संपर्क में रहे हैं और उन्होंने नालागढ़ के विकास के लिए अथाह प्रयास किया है और क्षेत्र को विकास के रास्ते पर गति दी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा को जीताने का आग्रह किया उन्होंने भाजपा की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर भाजपा के हाथ मजबूत करने की अपील की।
लखविंदर सिंह राणा ने पूर्व विधायक आजाद प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा की जिस पार्टी ने उन्हें मान सम्मान दिया है आज वह उसी के लिए अनाप-शनाप बोल रहे हैं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का चहुमुखी विकास करवाया है जिसे नालागढ़ भी अछूता नहीं रहा है और नालागढ़ विस क्षेत्र में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं।