किशोर ने सोशल मिडिया वारे जागरूक किया महिलाओं को
ऊना, विवेक अग्रवाल:
आज सर्किट हाउस सोलन में भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रशिम धर सूद जी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें महिला मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता जी, प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा जी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य टीना जी, सोशल मीडिया प्रभारी मुख्यमंत्री (हि ०प्र०) किशोर शर्मा जी और वर्षा ठाकुर जी ने उपस्थित बहनों को सोशल मीडिया की उपयोगिता के बारे में अहम जानकारी दी।