चंडीगढ़(पल्वी): पंजाब सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया है।01/03/2023 से 31/03/2023 तक पंजाब के सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे लगेंगे। प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी 2:30 बजे और सीनियर सैकैंडरी स्कूलों में छुट्टी 2:50 बजे होगी। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसका ऐलान किया है।