Post Views: 6,378
युवक ने फेसबुक में लाइव होकर की आत्महत्या
जालंधर, ( पल्लवी- रिपोर्टर – कैमरामैन अमित अरोड़ा ):
बस स्टैंड के पास तहसील बंगा के रहने वाले एक युवक ने जहरीली वस्तु निकलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के लिए उसने अपने फेसबुक पेज पर लाइव होते हुए प्रेम विवाह करने वाली पत्नी अंजू को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान अमरीक राम पुत्र बलराम निवासी बंगा के रूप में हुई है। मृतक के पिता बलराम ने आरोप लगाते हुए लगभग 2 साल पहले उनके बेटे का प्रेम विवाह जैतेवाली निवासी अंजू के साथ एक मंदिर में हुआ था। विवाह के बाद उनका बेटा परेशान रहने लगा। मृतक के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी से बहुत परेशान था। जिसके चलते कल शाम उसने फेसबुक पेज पर लाइव होते हुए कोई जहरीली वस्तु निगल ली, जिसकी रात को मौत हो गई। लाइव होते हुए उसने अपनी मौत के लिए पत्नी अंजू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है। उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि लड़की व उसके परिजनों को गिरफ्तार किया जाए व उन पर कार्यवाही की जाये।
वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मेजर सिंह ने कहाँ की मृतक के परिवारिक सदस्यों के बयानों पर अंजू पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वही दोषी को पकड़ने के लिए तलाश आरंभ कर दी हैं।
Like this:
Like Loading...
Related