Friday, June 20, 2025

सिद्धू मूसेवाला की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या, 2 साथी गंभीर रूप से घायल

सिद्धू मूसेवाला की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या, 2 साथी गंभीर रूप से घायल

–मूसेवाला की मौत से पंजाब में फैली सनसनी 

–हत्या में शामिल किसी को बक्सा नहीं जायेगा- मुख्यमंत्री भगवंत मान   

हत्या की जिम्मेबारी गोल्डी बरार ने ली, गोल्डी बरार विदेश में रहता है ।  

जालन्धर 29,(शैली अल्बर्ट):
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। उल्लेखनीय है कि कल सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वापस ले ली थी, जिसके सिलसिले में मूसेवाला को मुख्यमंत्री से भी मिलना था।सिद्धू मूसवाला कथित तौर पर अपने गांव से जवाहरके रोड पर अपने साथियों के साथ एक वाहन में यात्रा कर रहे थे, जब अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं। कथित अपराधियों द्वारा 17 से अधिक गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक मूसेवाला के पेट में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।इस हमले में सिद्धू मूसेवाला के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन मानसा डॉ. रंजीत राय ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई थी जब उन्हें अस्पताल लाया गया था।एसएसपी मानसा का का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है और पता लगा रही है कि ये अज्ञात व्यक्ति कौन थे और कहां से आए थे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस पूरी घटना में बदमाशों के लिंक सामने आ रहे हैं। हाल ही में विक्की मिड् डू खेड़ा हत्याकांड में सिद्धू का नाम सामने आ रहा था क्योंकि उसके एक साथी की संलिप्तता सामने आई है जिसमें पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

मूसेवाला के दो साथी भी घायल , पुलिस मामले की जांच में जुटी है-

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

सिद्धू ने कांग्रेस में कराया था शामिल, कांग्रेस की टिकट पर मानसा से लड़ा था विधानसभा चुनाव-

हाल ही भगवंत मान सरकार ने अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर विजय सिंगला को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बर्खास्त किया था। इन्हीं स्वास्थ्य मंत्री ने मानसा विधानसभा सीट से सिद्धू मूसेवाला को हराया था। नवजोत सिंह सिद्दू ने चुनाव से पहले मूसेवाला को कांग्रेस में शामिल कराया था। सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीति में किस्मत आजमाने का फैसला किया था। उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में लेकर आए और मानसा से टिकट दी। हाालंकि चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के डा. विजय सिंगला के हाथों हार गए।

पंजाब पुलिस पर सवाल उठना तय-

यह घटना मानसा जिले में हुई है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने महिंद्रा जीप चला रहे मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनकी हत्या से पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने तय हैं।

एक दिन पहले ही सरकार ने घटाई थी सुरक्षा-

एक दिन पहले ही भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के समय उनके साथ गनमैन थे कि नहीं।

कांग्रेस ने मूसेवाला की मौत को पार्टी के लिए बड़ा धक्का बताया-

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब से कांग्रेस प्रत्याशी रहे और प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा लगा है। हम उनके परिवार, प्रशंसकों और मित्रों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

युवाओं में खासे लोकप्रिय सिद्धू मूसेवाला-

बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के कारण विवादों में रहे और उन पर केस भी दर्ज हुआ था। फिरभी वह युवाओं में खासे लोकप्रिय थे।

 

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles