Tuesday, March 19, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

तबाही का मंजर: मौतें, लोग लापता…मकान मलबे में हुए तब्दील, कुदरत की इस बारिश ने बरपा डाला कहर

तबाही का मंजर: मौतें, लोग लापता…मकान मलबे में हुए तब्दील, कुदरत की इस बारिश ने बरपा डाला कहर

धर्मशाला, 14 जुलाई (वीना पाठक):   गर्मी से छुटकारा पाने के लिए जिस मानसून की राह देखी जा रही थी वह अब आ गया है। देश में जगह-जगह पर झमाझम बारिश शुरू हो गई है। कहीं-कहीं तो इतनी बारिश हो रही है कि वहां पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और भारी नुकसान की तस्वीर नजर आ रही है। याद रहे कि हिमाचल में भारी बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। हिमाचल का कांगड़ा जिला भारी बारिश के चलते बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। खासकर जिले के धर्मशाला में बाढ़ का खतरनाक मंजर दिखा है। यहां भारी बारिश के बाद नदी-नाले में उफान के बाद बाढ़ ने वो रौद्र रूप दिखाया है कि सैलाब बनकर अपने साथ बहुत कुछ बहा ले गई है। कई मकानों को, कई दुकानों को, सड़कों को बाढ़ ने मलबे में तब्दील करके रख दिया है। इसके साथ ही कई वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। आपने कई वीडियोज देखे होंगे जिनमें वाहन प्लास्टिक के खिलौने की तरफ बहते नजर आ रहे थे।

मकान तो ध्वस्त हुए ही, मौतें भी हुईं..कई लोग अभी मिल नहीं रहे….

बताया जाता है कि, कांगड़ा जिले में अलग-अलग स्थानों पर 2 व्यक्तियों की मौत हुई है, जिनका शव बरामद कर लिया गया है। इसके आलावा कई ऐसे लोग जो बाढ़ आने के बाद मिल नहीं रहे हैं, मतलब लापता हो गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या 10 बताई जा रही है। जिन्हें राहत-बचाव टीम ढूढ़ने में लगी है। इधर, एक तरफ जहाँ इन्हें ढूढ़ा जा रहा है वहीं इनके जिन्दा होने की उम्मीद बेहद कम जताई जा रही है। क्योंकि अगर ये सैलाब के साथ बहे हैं तो इनका बच पाना मुशिकल है। इसके आलावा राहत-बचाव टीम द्वारा कई फंसे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बताया गया कि 100 से अधिक फंसे लोगों को बचाया गया है और सुरक्षित किया गया हैं।

जायजा लेने निकलीं टीमें…..

बाढ़ के बाद तबाही के मंजर का जायजा लेने लिए प्रशासनिक टीमें फील्ड पर निकलीं हुई हैं। इसके साथ ही पुलिस भी मुआयना कर रही है। स्थिति को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने बहुत कुछ प्रभावित किया है। कई सड़कें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। सबको बहाल करने की कोशिश की जा रही है। अब नाले-नदी में उफान थम गया है लेकिन अगले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाढ़ से खराब हुए हालात पर चिन्ता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सावधान और सेफ रहने को कहा है। नदी-नालों के किनारे न जाने की बात कही गई है। सीएम जयराम ठाकुर ने पूरे हालात पर रिपोर्ट मांगी है। बतादें कि केंद्र सरकार भी हिमाचल की सहायता को आगे आई है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हर संभव मदद की बात कही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: