Homeचंडीगढ़11 मिनट में कोलकाता से दिल्ली पहुंचा माल

11 मिनट में कोलकाता से दिल्ली पहुंचा माल

ED का पंजाब मंत्री संजीव पर चार्जशीट में खुलासा, 23 IPHONE का एक IMEI नंबर

चंडीगढ़ (एएम नाथ)- पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और उनकी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड (HSRL) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। ED का आरोप है कि कंपनी ने मोबाइल फोन के फर्जी एक्सपोर्ट के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की और सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाया।

जांच एजेंसी के मुताबिक कंपनी ने कथित तौर पर फर्जी खरीद, नकली दस्तावेज, शेल कंपनियों और कागजी लेन-देन के जरिए अवैध धन को वैध कारोबारी आय के रूप में दिखाने की कोशिश की। ED का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में करीब 102 करोड़ रुपये की अपराध से कमाई गई रकम का पता चला है।

कागजों में दुबई भेजे गए फोन भारत में बिके
ED के अनुसार HSRL ने पहले कागजों पर करोड़ों रुपये के Apple iPhone और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का दावा किया। इसके बाद इन मोबाइल फोन को दुबई भेजने का रिकॉर्ड तैयार किया गया। कंपनी ने इन एक्सपोर्ट के आधार पर IGST रिफंड, एक्सपोर्ट रेमिटेंस और ड्यूटी ड्रॉबैक जैसे सरकारी लाभ हासिल किए।
जांच के दौरान Apple India से मोबाइल फोन के IMEI नंबरों की जानकारी ली गई। इस तकनीकी जांच में सामने आया कि 97 ऐसे iPhone, जिन्हें रिकॉर्ड में दुबई एक्सपोर्ट बताया गया था, वे बाद में भारत में ही एक्टिव हुए और भारतीय ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल किए गए। ED का कहना है कि इससे संकेत मिलता है कि ये फोन वास्तव में देश से बाहर भेजे ही नहीं गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments