Tuesday, April 30, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

कोविड -19 के कारण ज़िला प्रशासन ने सेवा केन्द्रों के समय में किया बदलाव

कोविड -19 के कारण ज़िला प्रशासन ने सेवा केन्द्रों के समय में किया बदलावसुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेगें सेवा केंद्र, पी.ओ.एस. मशीनों से होगी फीस की अदायगी

कोई भी सेवा लेने के लिए पहले समय लेना हुआ जरूरी

जालंधर( शिव कुमार ) 1 मई, 2021
                 सेवा केन्द्रों में सेवाएं प्राप्त करने के लिए आने वाले लोगों और यहाँ के स्टाफ की कोविड -19 से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उदेश्य से  ज़िला प्रशासन की तरफ से सेवा केन्द्रों के समय में बदलाव करते हुए सेवा केन्द्रों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है।

इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि सेवा केन्द्रों के स्टाफ और कामकाज के लिए आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के कारण सेवा केन्द्रों के संचालन में 31 मई तक कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके अंतर्गत केन्द्रों में फीस की अदायगी पी.ओ.एस. मशीनों और अन्य डिजिटल तरीके से करने को उत्साहित किया जायेगा।
उन्होनें आगे बताया कि सेवा केन्द्रों के पूरे स्टाफ के लिए टीकाकरण सर्टिफिकेट लेने अनिर्वाय किया गया है। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से बिना किसी भी स्टाफ मैंबर को सेवा केन्द्रों अंदर काम करने नहीं दिया जाएगा।इस के इलावा सेवा केन्द्रों में से कोई भी सेवा लेने के लिए पहले समय (अपायंटमैंट) लेना जरूरी होगा। इसके बिना किसी भी आवेदक को सेवा प्रदान नहीं की जायेगी। पहले समय मोबायल एप एम -सेवा.कोवा, वैबसाईट http://dgrpg.punjab.gov.in /sewa -kendras / या मोबायल नंबर 8968593812, 8968593813 पर संपर्क करके लिया जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सेवा केन्द्रों में स्टाफ और लोगों के लिए मास्क डालना अनिर्वाय है। सेवा केन्द्रों में सेवा काऊंटरों की संख्या अनुसार ही लोग प्रवेश कर सकेंगे, अन्य को सेवा केंद्र के बाहर इंतज़ार करना होगा। दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए लोगों को कोरियर सर्विस लेने के लिए उत्साहित किया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: