Thursday, May 7, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलशैमरॉक प्ले स्कूल ने आनलाइन के माध्यम से मदर डे मनाया

शैमरॉक प्ले स्कूल ने आनलाइन के माध्यम से मदर डे मनाया

शैमरॉक प्ले स्कूल ने आनलाइन के माध्यम से मदर डे मनाया


शिमला ( वीना पाठक ) :
शैमरॉक प्ले स्कूल ने आनलाइन के माध्यम से मदर डे मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने ब”ाों कहा कि हमारी माँ हमारे लिये सुरक्षा कवच की तरह होती है क्योंकि वो हमें सभी परेशानियों से बचाती है। वो कभी अपनी परेशानियों का ध्यान नहीं देती और हर समय बस हमें ही सुनती है। माँ को सम्मान देने के लिये हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मातृ-दिवस के रुप में मनाया जाता है। ये कार्यक्रम हमारे और हमारी माँ के लिये बहुत महत्वपूर्णं है। इस दिन पर हमें अपनी माँ को खुश रखना चाहिये और उन्हें दुखी नहीं करना चाहिये। हमें उनकी हर आज्ञा का पालन करना चाहिये और काम को सही तरीके से करना चाहिये। वो हमेशा हमें जीवन में एक अ’छा इंसान बनाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि हमारी माँ बहुत खास होती है। थकी हुई होने के बावजूद वह हमारे लिये हमेशा मुस्कुराती रहती है। रात में सोते समय वह हमें बहुत सारी कविताएँ और कहानियाँ सुनाती है। माँ हमारे गृह-कार्य, प्रोजेक्ट और परीक्षा के समय बहुत मदद करती है। वह हमारे स्कूल ड्रेस का ध्यान रखती है। वह हमें सिखाती है कि खाना खाने से पहले हाथ को अ’छी तरह से साबुन से धो लेना चाहिये। वह हमें शिष्टाचार, नैतिकता, इंसानियत और हमेशा दूसरो की मदद करना सिखाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments