Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरजालंधर पुलिस ने अगवा बच्चा 24 घंटे में किया बरामद

जालंधर पुलिस ने अगवा बच्चा 24 घंटे में किया बरामद

जालंधर : जालंधर से 3 जून को अगवा हुए 7 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल लोकेशन के जरिए ट्रेस होने के बाद किडनैपर टीचर को बच्चे सहित बनारस की GRP की मदद से पकड़ा गया। दोनों को जालंधर लाने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। 7 वर्षीय अगवा हुए बच्चे के पिता सरफराज अहमद ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा अंबू हुरैरा पड़ोसी इरफान खान के पास उर्दू व अरबी सीखता था। रोज की तरह 3 जून को वह पढ़ने के लिए गया था। लेकिन उस शाम 6 बजे तक वो घर वापस नहीं लौटा। उसने काफी तलाश की लेकिन बेटा नहीं मिला। फिर उसे पता चला कि उसके बेटे को उसका टीचर ही बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जालंधर पुलिस ने तुरंत GRP बनारस से संपर्क किया और आरोपी इरफान खान को गिरफ्तार कर अंबू को कस्टडी में ले लिया गया। पुलिस ने इस मामले में किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments