Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरकांग्रेस के पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी की सरेआम दिनदहाड़े गोलियां मार कर...

कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी की सरेआम दिनदहाड़े गोलियां मार कर दी हत्या

जालंधर, 19 जून ( शिव कुमार ): जालंधर के गाेपाल नगर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी जाे कि शहर के मशहूर मिक्की अपहरण कांड में सजा काट रहा था व हाल ही में पैराेल पर बाहर आया था को सरेआम दिनदहाड़े गाेली मार दी गई। डिप्टी को गोलियां उस समय मारी जब वह अपने बुलेट पर सवार होकर गोपाल नगर श्री कृष्ण मुरारी मंदिर के पास से गुजर रहा था। सूत्रों के अनुसार आई10 कार से अज्ञात चार युवक उतरे और उन्होंने सीधा डिप्टी पर अंधाधुंध गोलियां दागनी शुरू कर दी। घायल हालत में डिप्टी को सत्यम अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

बता दें कि डिप्टी कांग्रेस पार्टी से संबंध रखता था। कुछ साल पहले उसने अपने ही दोस्त मिक्की जो फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर व कॉलोनाइजर सुभाष नंदा के बेटे का अपहरण कर लिया था और उससे फिरौती मांगी थी। उस मामले में उसे दोहरी उम्रकैद की सजा हुई थी। अब डिप्टी पर गोलियां किसने चलाई है फिलहाल यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की बारीकी से जाँच कर रही हैं|

गाेली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस को करीब 8 खोल बरामद हुए हैं। जिस वक्त गोली मारी गई, उस समय पूर्व पार्षद डिप्टी बुलट बाइक पर जा रहा था। इस तरह से अंधाधुंध गाेलियां चलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया। अब आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि गोली चलाने वालों के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस थ्यूरी के अनुसार वारदात के पीछे जेल का कोई विवाद या रंजिश हो सकती है जिसके बारे में पुलिस जाँच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments