Wednesday, May 13, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनाराजनीति नहीं, हमेशा समाजसेवा करनी है और इसी पर रहेंगे अटल :...

राजनीति नहीं, हमेशा समाजसेवा करनी है और इसी पर रहेंगे अटल : राणा

राजनीति नहीं, हमेशा समाजसेवा करनी है और इसी पर रहेंगे अटल : राणा

विधायक राजेंद्र राणा ने ऊटपुर में 11 महिला मंडलों को किया सम्मानित, कहा : सुजानपुर की जनता से है पारिवारिक रिश्ता


ऊना , 17 अगस्त(विवेक अग्रवाल) : प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि राजनीति की जगह समाजसेवा करने आए हैं। परिवार ने इसी काम के लिए उन्हें शक्ति प्रदान की है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊटपुर में महिला मंडलों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि गृहिणी शब्द ही बड़ा आर्थिक है। स्त्री हमेशा पूजनीय रही है और हमारी संस्कृति में भी जहां महिला का सम्मान है, वहां देवता निवास करते हैं। उनके लिए भाजपा-कांग्रेस न होकर हर व्यक्ति से पारिवारिक रिश्ता है, जिस पर हमेशा अडिग भी रहेंगे और हर समय निभाएंगे भी। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि महिला मंडलों के सशक्तिकरण के लिए अपनी निजी निधि से सहायता करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सर्व-कल्याणकारी संस्था के माध्यम से 11 महिला मंडलों को टैंट देकर सम्मानित किया और विधायक निधि से 12-12 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा उनका तत्काल समाधान किया व कुछ समस्याओं के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर बात करके तुरंत समस्याओं का हल करने के निर्देश जारी किए।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, सर्व कल्याणकारी संस्था के ज़िला अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, ऊटपर पंचायत के प्रधान सुभाष चंद, उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, वार्ड मेंबर वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रंजना कुमारी, बेनी राम, पूर्व प्रधान अमी चंद व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments