Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलऊनादून कांग्रेस ने राजीव गांधी के जन्मदिन पर वांटे फल, राम कुमार...

दून कांग्रेस ने राजीव गांधी के जन्मदिन पर वांटे फल, राम कुमार ने कहा- कम्पयूटर क्रांति के योद्धा रहे राजीव गांधी

दून कांग्रेस ने राजीव गांधी के जन्मदिन पर वांटे फल

कम्पयूटर क्रांति के योद्धा रहे राजीव गांधी -राम कुमार

ऊना,  विवेक अग्रवाल:
देश के पहले युवा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 श्री राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री दयाराम रेंजर जी व अन्य मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ सिविल अस्पताल बद्दी में मरीजों को फल बांटे । श्री राजीव गांधी जी कम्प्यूटर युग की शुरुआत करने वाले IT के विधाता थे। चौधरी राम कुमार ने कहा कि नौजवानों के लिए 18 वर्ष की आयु में वोट देने का अधिकार देने वाले नेता थे। 20 अगस्त 2021 को पूरा राष्ट्र, देश के पूर्व प्रधान मंत्री भारत रतन स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी का जन्मदिवस पर उन्हें याद कर रहा है।20 अगस्त 1944 को उन का जन्म बॉम्बे में हुआ। 1981में राजीव जी ने राजनीति में कदम रखा। लोकसभा का अमेठी से चुनाव ३२७०००हजार मतों से जीत कर लोकसभा सदस्य बने। 1984 में मात्र 40 बरस की आयु में देश के युवा प्रधानमंत्री बने। अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। मात्र 46 वर्ष की अल्प आयु में इस राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद हो गए। इस देश को 21वी शताब्दी में ले जाने का राजीव जी का संकल्प था। राजीव जी कहा करते थे कि में भी जवान हूं, इस राष्ट्र के लिए उन के स्वप्न हैं जिसे वह पूरा करना चाहते हैं।इस देश में संचारक्रांति ले कर आए। कम्प्यूटर युग की शुरुआत की। देश के युवा वर्ग को 18 वर्ष की आयु में वोट का अधिकार दिया। पंचायती राज को धरातल पर शुरू कर पंच से प्रधान को लोकतांत्रिक ताकत दी। देश के नौजवान को एक नई शक्ति दी। राजीव जी के नेतृत्व का पूरा विश्व लोहा मानता रहा। आज पूरा राष्ट्र राजीव जी के जन्मदिवस पर राजीव जी के किए विकास को याद कर रहा है।

उपस्थित लोग

दयाराम रेंजर अध्यक्ष दुन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मुख्तियार मुहम्मद (बिल्लू खान) उप प्रधान भटोलिकला, MC सतपाल वार्ड no 3, शिव कुमार ठाकुर,राकेश ठाकुर,श्यामलाल उप प्रधान हरिपुर संडोली,श्याम लाल रिटायर sho गुरुमाजरा, जगदीश कुमार मल्ली, हरिसिंह चौधरी कार्यकारिणी सदस्य ट्रक यूनियन नालागढ़ ,नरेश ठाकुर, युवा कांग्रेस के सिटी प्रधान राजा बिलावाली, मुस्ताक खान आदि अन्य मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments