Friday, May 8, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरजालंधर वार्ड 77 के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वनीत धीर को पंजाब बीजेपी...

जालंधर वार्ड 77 के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वनीत धीर को पंजाब बीजेपी कार्यकरिणी समिति से निष्कासित करने का किया विरोध

जालंधर (पवन चावला)– पंजाब भाजपा कार्यकारिणी समिति से वनीत धीर को बिना किसी कारण निलंबित करने के विरोध में जालंधर वार्ड 77 के निवासियों व कार्यकर्ताओं ने वनीत धीर के पक्ष एक संयुक्त बैठक की। जिसमें में वार्ड प्रधान पिंकी ने कहा कि कहा कि बीजेपी ने गलत फैसला लिया है, अगर बीजेपी इस तरह के फैसले लेने से बाज नही आई तो पूरा वार्ड निवासी किसी भी हालात में बीजेपी को स्पोट नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि वनीत धीर से इंसाफ नहीं किया गया तो सभी कार्यकर्ता एक साथ बीजेपी से रिजाइन करेगी और इलाके में किसी भी बीजेपी नेता को आने नहीं दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर बीजेपी इसी तरह का फैसला लेती रहेगी तो 2022 का चुनाव में इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं जिसमें महिलाएं भी शालिम रहे बैठक कर बीजेपी के फैसले को चुनौती देते हुए सभी ने एक सुर में नारे लगाए और बहुत जल्द एक साथ पार्टी से रिजाइन करने की बात कही। वनीत धीर के समर्थकों ने इसी मुद्दे को लेकर नारेबाजी की। युवा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के ऊपर इल्जाम लगाया कि किसी पीके व्यक्ति के साथ फोटो होने की वजह से कमिटी से निष्कासित किया गया है जो गलत हैं और वो फोटो भी पुरानी हैं। युवाओं ने कहा कि धीर जी ने हमेशा ईमानदारी ओर निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य किया है।

वनीत धीर ने कहा कि लंबे समय से उन्होंने इस हलके में मेहनत की है और पार्टी के लिए कार्य किया है। लेकिन जिस तरह पार्टी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, हलके के लोगों को यह बात गवारा नही है। उन्होंने कहा कि उनके हलके के लोगों में जोश बहुत हैं और वो हमेशा  साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने हलके के लोगों के साथ है। पार्टी ने जो ऐलान किया है उन्हें इस बारे एक बार और विचार कर लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments