Monday, May 11, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलभाजपा विधायक की प्रतिभा सिंह पर टिपणी को लेकर महिला कांग्रेस खफा

भाजपा विधायक की प्रतिभा सिंह पर टिपणी को लेकर महिला कांग्रेस खफा

भाजपा विधायक की प्रतिभा सिंह पर टिपणी को लेकर महिला कांग्रेस खफा
-प्रतिभा सिंह का नहीं नारी जाति का अपमान है: जैनब चंदेल
मंडी, 22 अक्तूबर, विवेक अग्रवाल:
लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध चर्म पर है। हाल ही में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा प्रतिभा सिंह के खिलाफ कथित टिपणी को लेकर महिला कांग्रेस खफा हो गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को लेकर जवाहर ठाकुर की टिपणी अशोभनीय, असंस्कारी और निदाजनक है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक बार पीछे धकेलना चाहते हैं। जैनब चंदेल ने कहा कि प्रतिभा सिंह  दो बार सांसद रही हैं, उन्होंने जनभावनाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने इस दायित्व को निभाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही है और भाजपा महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि वे महिला से डरे हुए हैं। जबकि इनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले महिलाओं को चार दिवारी में रखना चाहते हैं। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने बेटियों को संपति का अधिकार दिया तो आरएसएस ने विरोध किया था। कांग्रेस ने सदैव नारी का सम्मान किया है और आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिभा सिंह का नहीं नारी जाति का अपमान है। यह महिलाओं की अस्मिता का सवाल है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रही।
फोटो: मंडी में पत्रकारों से बात करती हुई कंग्रेस नेत्री जैनब चंदेल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments