Sunday, May 17, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरप्री -रिकरूटमैंट प्रशिक्षण काडर 1 नवंबर से शुरू

प्री -रिकरूटमैंट प्रशिक्षण काडर 1 नवंबर से शुरू

जालंधर, 23 अक्तूबर:

सैनिक, अर्ध सैनिक और पुलिस बलों की भर्ती की तैयारी के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए ट्रेनिंग कैडर शुरू होने जा रहा है ।ज़िला रक्षा सेवाए भलाई दफ़्तर, शास्त्री मार्केट, जालंधर में प्री -रिकरूटमैंट ट्रेनिंग का अगला कैडर 1 नवंबर 2021 से शुरू होगा।

                इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए ज़िला रक्षा सेवाए भलाई अधिकारी, जालंधर कर्नल दलविन्दर सिंह (रिटा.) ने बताया कि भर्ती की ट्रेनिंग लेने के इच्छुक पुरष उम्मीदवार अपनी प्राथमिक जांच पड़ताल और स्क्रीनिंग के लिए रिपोर्ट कर सकते है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग लेने के इच्छुक उम्मीदवार ज़रुरी दस्तावेज़ों की असली और फोटो कापी  साथ ले कर आए।

                उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कोविड -19 सम्बन्धित जारी आदेशों की पालना को यकीनी बनाया जाए और प्रशिक्षण लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना कोरोना टैस्ट करवा कर नेगेटिव रिपोर्ट साथ ले कर आए।

                ज़िला रक्षा सेवाए भलाई अधिकारी ने आगे कहा कि और ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नं. 7340982774 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments