Thursday, May 14, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरमुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की बदौलत लोगों को मिल रहे उनके हक- एडवोकेट...

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की बदौलत लोगों को मिल रहे उनके हक- एडवोकेट अजय कुमार लक्की

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की बदौलत लोगों को मिल रहे उनके हक- एडवोकेट अजय कुमार लक्की
एडवोकेट अजय कुमार लक्की ने कहा- मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी आम लोगों का मुख्यमंत्री, उन्हें मुख्यमंत्री होने का कोई घमंड नहीं

जालंधर, शिव कुमार:

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बदौलत लोगों को जहां उनके हक मिल रहे हैं वहीं लोगों की मूल समस्याओं को वह लोगों के भीतर जाकर सुन रहे हैं। यही कारण है कि चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश के लोगों की पहली पसंद बने हुए नेता है। यह एडवोकेट अजय कुमार लक्की ने दैनिक प्रथम न्यूज से विशेष बातचीत के दौरान व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी को भले ही मुख्यमंत्री के पद पर बेहद कम समय मिला हो लेकिन उन्होंने इस कम समय में ही जहां लोगों को उनके हकों संबंधी जागरूक किया है वहीं कई नई लोकहित सुविधाएं दी है। लक्की ने कहा कि जब से चन्नी साहब मुख्यमंत्री के पद पर आए हैं, वह दिन रात लोगों की समस्याओं को लोगों के बीच जाकर सुन रहे हैं, साथ में उन्हें हल भी कर रहे हैं। यही नहीं अपने कार्यों के कारण सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सोशल मीडिया पर भी पहली पसंद बने हुए हैं। उन्होंने जालंधर विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही हलके के लोगों के लिए नई सड़कें गलियां नालियां एवं कई अहम प्रोजेक्ट मिले हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर वह हल्के को और विकसित एवं खुशहाल करना चाहते हैं तो कांग्रेस का पूरा समर्थन करें। मुख्यमंत्री एक ऐसा मुख्यमंत्री है जिन्हें हर कोई आसानी से मिल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments