Sunday, May 10, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरभार्गव कैंप नारी निकेतन के नजदीक एक शराब तस्कर करियाना स्टोर की...

भार्गव कैंप नारी निकेतन के नजदीक एक शराब तस्कर करियाना स्टोर की आड़ में बेच रहा हैं अवैध शराब,

भार्गव कैंप नारी निकेतन के नजदीक एक शराब तस्कर करियाना स्टोर की आड़ में बेच रहा हैं अवैध शराब,

महिलाओ को लग रहा हैं डर, चुनाव के समय जहरीली शराब से कोई अनहोनी हो न जाए

जालंधर, अमीता:

नशे की गोलियों के मिश्रण से तैयार शराब ठेकों के माध्यम से बेची जा रही है। शायद जहरीली शराब से किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन व आबकारी विभाग की निद्रा टूटेगी।

चुनाव आते ही पंजाब के जालंधर में अवैध शराब की तस्करी ने जोर पकड़ लिया है । इतना ही नहीं कई गांवों में इस शराब को लेकर महिलाएं खासी परेशान हैं।
जालंधर के भार्गव कैंप नारी निकेतन के नजदीक एक अवैध शराब तस्कर करियाना स्टोर के आड़ में अवैध शराब बेचने का धंधा जोरो से चला रहा है। यहां पर दिन रात अवैध शराब बेचने का सिलसिला निरंतर जारी रहता है बताया जा रहा है कि उक्त शराब तस्कर ने दिखावा के लिए करियाना स्टोर खोल रखा है और उसके आड में अंग्रेजी शराब बेचने का धंधा कर रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि पुलिस उक्त शराब तस्कर को पकड़ने में अपनी असमर्थ जता रही है, जिसके चलते शराब लेने वालों का यहां पर लाइन लगा रहता है। सूत्र बताते हैं कि इस शराब तस्कर के पास मात्र अंग्रेजी शराब ही मिलती है, और जहां ठेके पर 18 सो रुपए की वैलेंटाइन मिलती है वह 13 सो रुपएब में बेच रहा है इसके अलावा उक्त शराब तस्कर के पास कई अंग्रेजी शराब के ब्रांड मौजूद है। सूत्र यह भी बताते हैं कि उक्त शराब तस्कर होम डिलीवरी भी करता है। शराब तस्कर को बहुत जल्द एक्सपोज़ किया जायेगा कि उसके पास कौन-कौन सी अंग्रेजी शराब हैं और शराब ठेके में कितने की मिलती है?

वही बता दें कि पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहा हैं , इसलिए महिलाओं को डर सता रहा है कि चुनाव के समय जहरीली शराब से कोई अनहोनी न हो जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments