भाजपा हाईकमांड विधानसभा क्षेत्र कैंट से चंद्रशेखर चौहान के नाम पर लगा सकती है मोहर

जालंधर चैंट (तेजेश कुमार दीपक) चंद्रशेखर चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में जालंधर देहाती भाजपा मंडल लाबड़ा से शुरू की थी। 1992 से 2001 तक, भाजपा जालंधर साउथ के अध्यक्ष रहे। 2002 में, चौहान ने भाजपा के सिंबल पर ब्लॉक समिति की सीट पर खड़े हुए और फिर 2008 में, लेडीस सीट होने के कारण, चौहान की पत्नी शमा रानी चौहान ने भाजपा सिंबल पर ब्लॉक समिति की सीट पर विजय प्राप्त की और चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार को सीधी टक्कर में हराया। इसका बहुत ही बड़ा मैसेज भाजपा पंजाब प्रदेश तक पहुंचा।

उस वक्त चंद्रशेखर चौहान की प्राप्ति को देखते हुए , प्रदेश भाजपा ने चौहान को 2008 में मानव अधिकार जिले का कनविनर नियुक्त किया और उनकी पत्नी शमा रानी चौहान को महिला मोर्चा जिला जालंधर देहाती नॉर्थ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। चौहान को 2014 में करतारपुर विधानसभा के चुनाव में इलेक्शन प्रभारी भी बने। फिर वह 2018 और 2020 मैं पार्टी ने चौहान की गतिविधियों को देखते हुए दो बार जिला जालंधर देहाती नार्थ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। 2021 मैं पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी ने अपनी टीम में चौहान की पार्टी प्रति जमीनी पदर की जिम्मेदारियों को देखते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया । चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहां कि मैंने अपने जीवन में अलग-अलग दायित्व से पार्टी की जिम्मेदारी निभाई है। बाकी पार्टी हाई कमांड के हाथ में है। किसको टिकट देनी है और किसको नहीं। मैं पार्टी हाई कमांड को अपने नाम की विधानसभा क्षेत्र कैंट से दावेदारी पेश करता हूं और पार्टी को जकीन दिलाता हूं कि विधानसभा क्षेत्र कैंट की सीट बहुत बड़ी लीड से जीता कर दिखाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *