Homeजालंधरमकसूदां मंडी में भाजपा नेता पर फायरिंग, टांगों में लगी गोलियां

मकसूदां मंडी में भाजपा नेता पर फायरिंग, टांगों में लगी गोलियां

जालंधर में दिनदहाड़े चली गोलियां, भाजपा नेता मोनू पुरी घायल

जालंधर प्रथम न्यूज (ब्यूरो) जालंधर शहर की मकसूदां मंडी में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भाजपा नेता मोनू पुरी पर फायरिंग की घटना सामने आई। घटना में मोनू पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी भी जख्मी बताया जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मंडी में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मकसूदां मंडी में फंड को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर करीब चार राउंड फायर किए गए।बताया जा रहा है कि मोनू पुरी के साथ आए कुछ युवकों ने जमीन की तरफ गोलियां चलाईं, लेकिन इसी दौरान एक गोली मोनू पुरी की टांग में जा लगी। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें दोनों टांगों में गोली लगी है। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घटना के तुरंत बाद घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments