Homeअंतर्राष्ट्रीयकनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, व्यापारियों से वसूली और फायरिंग का आरोप

कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, व्यापारियों से वसूली और फायरिंग का आरोप

ब्रिटिश कोलंबिया में एक्सटॉर्शन गैंग पर कार्रवाई, 22 मई को होगी सजा, एबॉट्सफोर्ड में कारोबारी प्रतिष्ठान पर फायरिंग के बाद पंजाबी युवक दबोचा

प्रथम न्यूज। कनाडा (ब्यूरो )- कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थानीय व्यापारियों से कथित वसूली और फायरिंग मामले में एक पंजाबी युवक की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। एबॉट्सफोर्ड पुलिस डिपार्टमेंट की एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत द्वारा उसे 22 मई को सजा सुनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गुरसेवक सिंह को जनता के लिए खतरा माना गया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने उसकी तस्वीर भी सार्वजनिक की है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पीड़ित या गवाह सामने आ सकें। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह स्थानीय व्यापारियों को डराकर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक यह मामला 17 दिसंबर की रात का है, जब किंग रोड स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर गोलीबारी की घटना हुई थी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और संदिग्ध वाहन का पता लगा लिया।
पुलिस ने हाईवे-1 पर संदिग्ध कार को घेर लिया। वाहन में केवल ड्राइवर मौजूद था, जिसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद मौके पर ही गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा क्या इसके तार अन्य आपराधिक घटनाओं से भी जुड़े हुए हैं।
एबॉट्सफोर्ड पुलिस प्रशासन ने कहा कि समुदाय की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों को धमकाने और वसूली जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास मामले से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे पुलिस से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments