Wednesday, May 6, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeपठानकोटदहेज उत्पीड़न के आरोप में सास-ससुर पर मामला दर्ज

दहेज उत्पीड़न के आरोप में सास-ससुर पर मामला दर्ज

संवाददाता, पठानकोट थाना नंगलभूर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियो की पहचान जगतार सिंह व परमजीत कौर निवासी होशियारपुर के रुप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत कौर निवासी मीरथल ने बताया है कि उसकी शादी कुछ समय पहले होशियारपुर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो ठीक चला लेकिन अब पिछले कुछ समय से उसकी सास परमजीत कौर व ससुर जगतार सिंह उसे शादी में कम दहेज लाने के लिए लगातार ताने मारते रहते थे। हालांकि शादी के दाैरान उसके अभिभावकों की ओर से अपने समर्था से अधिक दहेज दिया था। अब वह बार-बार दहेज कम लाने को लेकर उक्त दोनों की ओर से उसे लगातार परेशान चने के साथ साथ मारपीट भी की जाती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुर जगतार सिंह व सास परमजीत कौर पर मामला दर्ज पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments