Thursday, June 11, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeराष्ट्रीयमोदी सरकार के 12 साल पर कैबिनेट के बड़े फैसले, अहमदाबाद मेट्रो...

मोदी सरकार के 12 साल पर कैबिनेट के बड़े फैसले, अहमदाबाद मेट्रो विस्तार को मंजूरी

अमरावती में केंद्र के दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर, 2500 रोजगार की संभावना

पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (एएम नाथ)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2ए के तहत 6 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर को स्वीकृति दी है, जिसमें पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 2169 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इससे करीब 2500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। परियोजना पूरी होने के बाद अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 77.63 किलोमीटर हो जाएगी।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए केंद्र सरकार ने दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। इनमें 23.25 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 1299 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकॉमोडेशन और 31.30 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 1235 करोड़ रुपये की लागत से जनरल पूल रेजिडेंशियल अकॉमोडेशन का निर्माण शामिल है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों पर एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया। उन्होंने कहा कि 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि नरेंद्र मोदी 4399 दिनों तक लगातार सेवा देकर देश के सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यरत रहने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। कैबिनेट ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए देश के विकास और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments