Friday, June 19, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeपंजाबबठिंडा स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में लगी भयानक आग

बठिंडा स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में लगी भयानक आग

उठा काला धुआं, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

बठिंडा (ब्यूरो)- पंजाब में शराब फैक्ट्री में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
जानकारी के मुतबिक बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठा, जो आसपास के कई गांवों और इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की है। अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके की हवा की गुणवत्ता की तत्काल जांच करवाने और स्वास्थ्य संबंधी प्रबंध करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments