Homeनई दिल्ली1 लाख का इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार पुलिस मुठभेड़ में...

1 लाख का इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार पुलिस मुठभेड़ में ढेर

नोएडा/अंबेडकरनगर- नोएडा एसटीएफ और अंबेडकरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश का 1 लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ उर्फ विक्की छैमार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना बिवाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आसिफ उर्फ विक्की छैमार लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में डकैती, हत्या सहित 21 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह जौनपुर के चर्चित डबल मर्डर और कई सनसनीखेज डकैती की वारदातों में भी वांछित था।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने गिरोह के साथ घरों में लोगों को बंधक बनाकर डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था और विरोध करने पर हत्या करने से भी नहीं हिचकता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्टल, 12 बोर की एक पौनिया (देसी बंदूक), भारी मात्रा में कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से वर्षों से फरार एक कुख्यात अपराधी का अंत हुआ है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments