Sunday, February 16, 2025

Four policemen injured in stone pelting and sabotage at disputed site, police force deployed in large number after uproar | विवादित स्थल पर पथराव और तोड़फोड़ में चार पुलिसकर्मी हुए घायल, हंगामे के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बाराबंकी17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यूपी के बाराबंकी तहसील परिसर के पास बने एक विवादित स्थल पर शुक्रवार देर रात हंगामा हो गया। मामले की जानकारी के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। - Dainik Bhaskar

यूपी के बाराबंकी तहसील परिसर के पास बने एक विवादित स्थल पर शुक्रवार देर रात हंगामा हो गया। मामले की जानकारी के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रामसनेहीघाट तहसील परिसर में विवादित स्थल के नजदीक पथराव और तोड़फोड़ के बाद फिलहाल शांति है। विवादित स्थल पर जाने से रोकने पर अराजकतत्वों ने पथराव शुरू कर दिया था, जिसमें एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

सूचना के बाद एसपी बाराबंकी यमुना प्रसाद भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अराजकतत्वों को हिरासत में लेकर स्थिति कंट्रोल की। घटना में घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल भेजा गया है। तहसील परिसर के विवादित स्थल की बाउंड्री पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर किसी भी व्यक्ति के आने जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

किसी भी शख्स के बलपूर्वक घुसने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने 5 घंटे बाद रास्ते के आवागमन को सुचारू रूप चालू कर दिया है। विवादित स्थल पर पुलिस की टुकड़ी तैनात है। रामसनेहीघाट तहसील परिसर में पथराव और तोड़फोड़ के बाद शांति हैं।

शुक्रवार रात को हुई घटना
घटना शुक्रवार की रात करीब 8 बजे रामसनेहीघाट तहसील कार्यालय परिसर की है जहां पुलिस प्रशासन द्वारा विवादित स्थल पर आने-जाने से रोकने पर समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर पथराव कर दिया। जिसमें दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अराजकतत्वों ने पुलिस की बाइकें तोड़ दीं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की भारी फोर्स ने कुछ उपद्रवियों को चुनकर जमकर धुनाई की और पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles