Saturday, May 11, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

कांगड़ा रैली में केजरीवाल का हिमांचली वेशभूषा और वाद्य यंत्रों से भव्य स्वागत, चुनरी और टोपी पहना कर किया सम्मानित:आप

कांगड़ा रैली में केजरीवाल का हिमांचली वेशभूषा और वाद्य यंत्रों से भव्य स्वागत, चुनरी और टोपी पहना कर किया सम्मानित:आप

हिमाचली संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एयरपोर्ट पर केजरीवाल का दिव्य स्वागत,जनता बोली,हिमांचल मांगे केजरीवाल:आप

केजरीवाल बोले,हम सब मिलकर अब बेहतरीन हिमाचल बनाएंगे,एक मौका दीजिए:आप

हिमाचल को कुदरत ने बेहद खूबसूरत बनाया,यहां के लोग भी बहुत अच्छे:अरविंद केजरीवाल,सीएम दिल्ली

ऊना, अग्रवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हिमाचल के कांगड़ा स्थित चंबी ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करने से पूर्व जब वो एयरपोर्ट पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का पारंपरिक वेषभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल के गग्गल एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद रैली स्थल पर विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पहाड़ी गायक कलाकार सुजाता भारद्वाज ने अरविंद केजरीवाल और विशाल जनसभा का स्वागत एक पहाड़ी शिव भजन से किया।
अरविंद केजरीवाल का इस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करना दर्शाता है कि हिमाचल की जनता उन्हें अपने रीति रिवाज से जोड़ना चाहती है। इससे पहले मंडी में हुई रैली के दौरान भी प्रदेश के लोगों ने अरविंद केजरीवाल का स्वागत पहाड़ी वाद्य यंत्रों और टोपी पहनाकर किया गया था। आज उसी तरह से कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को पहाड़ी टोपी पहनाई।

कार्यकर्ताओं द्वारा का इस तरह उनका समानित करना शानदार रहा जिस पर केजरीवाल ने हिमाचल और यहां के लोगों की तारीफ की और कहा कुदरत ने हिमाचल को बेहद खूबसूरत बनाया है और यहां के लोग उससे भी ज्यादा अच्छे हैं। जब उनका पहाड़ी रीति रिवाज से स्वागत हुआ तो केजरीवाल हिमाचल के पहाड़ी रीति रिवाज और पहाड़ी वाद्य यंत्रों को देखकर गदगद हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देवभूमि में आने पर कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को माता की तस्वीर और चुनरी भी भेंट की।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा,हिमाचल बेहद खूबसूरत है और कुदरत ने इसे बेपनाह खूबसूरती दी लेकिन बीजेपी कांग्रेस ने इसको लूटने में कोई कसर नहीं रखी। उन्होंने कहा,हिमाचल के लोग बहुत अच्छे हैं और अब बीजेपी कांग्रेस से तंग आकर नए विकल्प के तौर पर आप को इतना प्यार दे रहे जो आज यहां की भीड़ को देखकरग साफ दिखाई दे रहा। उन्होंने कहा,बेहतर हिमाचल मॉडल,स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए एक बार मौका दो,हिमाचल में सब अच्छा हो जाएगा।

आम आदमी के हाथ में सरकार देने को आतुर प्रदेश की जनता …केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कह रही है कि भाजपा और कांग्रेस को देख लिया। दोनों ने हिमाचल को लूटा लिया, अब आम आदमी पार्टी को एक मौका देंगे। उन्होंने आह्वान किया कि जैसे दिल्ली और पंजाब के लोगों ने सारी पार्टियों व नेताओं को उखाड़कर फेंक दिया और आम आदमी के हाथ में सरकार दे दी, इस बार आप लोग भी आम आदमी के हाथ में सरकार दे दो। मेरे को स्कूल, अस्पताल, सड़कें बनाने और बिजली, पानी व रोजगार देने आता है। मेरे को राजनीति करनी नहीं आती है। अगर आपको राजनीति चाहिए, तो इनके पास चले जाना और विकास चाहिए तो मेरे पास आ जाना। आपने 30 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा को दिए। आपसे मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं। अगली बार मेरा काम वोट मांगेगा। दिल्ली वालों से मैंने यही कहा था कि मैंने पांच साल काम किया है, तो मेरे को वोट देना और दिल्ली वालों ने मेरे को 70 में से 62 सीट दे दी। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आम आदमी से बुरी तरह से डरे हुए हैं और चुनाव जल्दी कराना चाहते हैं। लेकिन आप चिंता ना करो और सारे जने इकट्ठे हो जाओ। इस बार सत्ता आम आदमी के हाथ में आनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में आज जितनी समस्याएं हैं, वो भाजपा और कांग्रेस की वजह से हैं- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित किया। कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। जनसभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब भगवान दुनिया बना रहा था, तो पूरी दुनिया में उसने खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाई। भगवान ने हिमाचल प्रदेश को दिल खोल कर दिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतने सारे पहाड़, नदियां, जड़ी-बूटी, फल-फूल, पेड़-पौधे और इतने अच्छे लोग दिए। भगवान ने अपनी तरफ से हिमाचल प्रदेश को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी वालों ने हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 30 साल तक हिमाचल प्रदेश पर कांग्रेस ने और 17 साल तक भाजपा ने राज किया। आज हिमाचल प्रदेश में जितनी समस्याएं हैं और जो हालात हैं वो इन दोनों पार्टियों की वजह से है। मैं पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि यह दोनों पार्टियां मिलकर मेरे को खूब गालियां दे रही हैं। मैंने थोड़ी हिमाचल प्रदेश को लूट लिया, लूटा तो तुम लोगों ने है। मेरा क्या कसूर है। दोनों पार्टियों ने मिलकर हिमाचल प्रदेश को लूट लिया और केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं। नड्डा साहब और अनुराग ठाकुर अपने पूरे भाषण में मेरे को गालियां देते रहते हैं।

जयराम ठाकुर कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती, क्यों नहीं बन सकती?- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल बहुत ही दिलचस्प हुआ। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर जी ने ट्वीट किया। वे कहते हैं कि केजरीवाल जी, हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा। दिल्ली मॉडल क्या है? दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार। मैं हिमाचल की जनता से पूछना चाहता हूं कि आपको हिमाचल प्रदेश को ईमानदार सरकार चाहिए या नहीं चाहिए। जयराम ठाकुर जी कहते हैं, हिमाचल प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती। मैंने उनसे पूछा क्यों नहीं बन सकती? ये कहते हैं, हिमाचल प्रदेश की सामाजिक और राजनैतिक परिस्थितियां अलग हैं। मैंने उनसे कहा कि परिस्थितियां अलग नहीं है, बल्कि आपकी नियत खराब है। इनकी नियत खराब है, इनकी नियत चोरी करने की है। ये कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती, क्यों नहीं बन सकती? मेरे को राजनीति करने नहीं आती है। मैं एक छोटा सा आदमी हूं। एक आम आदमी हूं, ये लोग गंदी राजनीति करते हैं। मैं पक्का देशभक्त और राष्ट्रवादी हूं। 24 घंटे देश के लिए काम करता हूं। देश के लिए जीता हूं और मेरी जान देश के लिए हाजिर है। हम लोग अन्ना आंदोलन से निकले हुए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लोगों ने सबसे बड़ा आंदोलन किया था।

पहले दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वाले जब मर्जी होता था, फीस बढ़ा देते थे, लेकिन पिछले सात साल से हम लोगों ने फीस नहीं बढ़ाने दी- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने हमको एक मौका दिया। दिल्ली के अंदर हमने बहुत सारे काम किए हैं। दिल्ली में हमने इतने शानदार सरकारी स्कूल कर दिए और यहां के लोगों ने हमने कहा कि इन लोगों ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर दिया है। मैं हिमाचल प्रदेश की सारी जनता का को आमंत्रित करता हूं कि आप दिल्ली में आइए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को भी आमंत्रित करता हूं। आप सब लोग दिल्ली आइए और हमारे सरकारी स्कूल देखिए कि हम लोगों ने कितने शानदार बना दिए। हमारी सरकार से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों का भी बहुत बुरा हाल था। कोई अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने भेजने को राजी नहीं था गरीब आदमी मजबूरी में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजता था। पांच साल में हमने इतने शानदार सरकारी स्कूल बना दिए कि इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बोर्ड पेपर के नतीजे 99.7 फीसद आए हैं। वहीं, दूसरी पार्टी वालों के राज्यों में बोर्ड के नतीजे 40, 50 या 60 फीसद आते हैं। इस साल दिल्ली में करीब चार लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूल से अपने नाम कटवा कर सरकारी स्कूल में लिखवाए हैं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश की जनता से कहा कि केवल आम आदमी पार्टी को सरकारी स्कूल शानदार करने आता है। पहले दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वालों ने गुंडागर्दी मचा रखी थी। जब मर्जी होता था, फीस बढ़ा देते थे। लेकिन हम लोगों ने पिछले सात साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वालों को फीस नहीं बढ़ाने दी। दिल्ली में हम लोगों ने सरकारी अस्पतालों को शानदार कर दिए। पहले सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल होता था। हम लोगों ने जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। दिल्ली में दो करोड़ लोग रहते हैं। हम हर आदमी को पूरा इलाज फ्री दे रहे हैं। दवाइयां और टेस्ट सबकुछ फ्री है। आपके घर में अगर किसी का किडनी या लिवर ट्रांसप्लांट होना है और उसमें 40 से 50 लाख का भी खर्च आएगा, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसका सारा खर्चा दिल्ली सरकार देती है। हिमाचल प्रदेश में ऐसा केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: