Thursday, April 25, 2024

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

सोलन के अलावा सिरमौर के कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे स्वागत के लिए

सोलन के अलावा सिरमौर के कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे स्वागत के लिए

विवेक अग्रवाल ,ऊना:
हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सोलन जिला में पहुंचने पर
जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सोलन जिला के अलावा सिरमौर जिला के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भी स्वागत
के लिए सोलन पहुंचे थे।
हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू में पहले सुक्खू का स्वागत पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार , विधायक लखविद्र राणा ने समर्थको संग किया । इसके बाद धर्मपुर व सोलन में भी स्वागत किया गया। उनके सोलन पहुंचने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.धनीराम शांडिल के नेतृत्व में सोलन मालरोड पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रोड शो किया। इसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इसके बाद सोलन के बाईपास से मालरोड तक सुखविंद्र सिंह
सुक्खू का स्वागत किया गया। इसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हम एकजुटता से आगे बढ़ेंगे: सुक्खू

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एकजुटता से आगे बढ़ेगी। कांग्रेस सरकार की
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश में संघर्ष का बिगुल बजाएगी। उन्होंने मंहगाई पर भाजपा पर तीखे तंज किए। उन्होंने कहा कि 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी तो एलपीजी सिलेंडर 400 रुपए था, जो आज 1100 रुपए का हो गया है। सरसों का तेल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोग मंहगाई से तंग आ चुके है और इस सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। टिकट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान प्रदेश में इस बार स्वच्छ छवि वाले नेताओं को टिकट देगी। युवाओं को भी टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के बारे में पूछे गए प्रश्न के बारे उन्होंने कहा कि आप के लिए हिमाचल में इतनाआसान नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश की जनता बहुत सयानी है।
ये रहे मौजूद इस मौके पर सोलन के विधायक डॉ.धनीराम शांडिल, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, कांग्रेस नेता विनोद सुल्तानपुरी, सोलन नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर, कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा, कुलराकेश पंत, जयकिशन ठाकुर,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार समेत जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेणुका विस से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे नेता व कार्यकर्ता सोलन में सोलन जिला कांग्रेस के अलावा सिरमौर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने नेता का स्वागत करने के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे। इनमें विजय सिंह पुंडीर, बृजराज ठाकुर, अशोक राणा, मनोज ठाकुर, जोगिंद्र सिंह, राजेश कंवर, अजय कंवर, रणदीप ठाकुर, यशपाल ठाकुर, दीपक ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र जेलदार, भादर सिंह, अंकुर शर्मा, तपेंद्र ठाकुर, दिनेश शर्मा, विनीत ठाकुर, रामानंद व अन्यशामिल रहे। सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री राजेश्वरी शर्मा भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह के लिए सोलन पहुंची।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,352FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

%d bloggers like this: