Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका और ईरान के बीच जिनेवा में आज हो सकता है शांति...

अमेरिका और ईरान के बीच जिनेवा में आज हो सकता है शांति समझौता

ब्यूरो प्रथम न्यूज। नई दिल्ली
अमेरिका और ईरान के बीच खाड़ी क्षेत्र में युद्ध रोकने के लिए रविवार तक एक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। रॉयटर्स को शुक्रवार को पश्चिमी देशों के एक सूत्र ने ये जानकारी दी और बताया कि इसके लिए जिनेवा सबसे संभावित जगह हो सकती है। सूत्र ने बताया कि समझौते की शर्तों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है और ईरान अपनी इस बात पर अड़ा हुआ है कि समझौते में लेबनान में भी लड़ाई खत्म करने की बात शामिल होनी चाहिए, जहां इज़रायल ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह मिलिशिया से लड़ रहा है।
समझौते को शनिवार तक अंतिम रूप देने का मकसद है, ताकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ इस पर साइन कर सकें। कोई जगह तय नहीं की गई है, लेकिन जिनेवा का नाम संभावित जगह के तौर पर सामने आ रहा है।
ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह ईरान पर नए हमले नहीं करेंगे, क्योंकि समझौता अब तैयार हो गया है। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, “हमने अभी-अभी ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक शानदार समझौता किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments