Wednesday, May 13, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeपठानकोटकमलेश शर्मा बनी वार्ड नंबर-29 से महिला मोर्चा प्रधान जबकि वीना उपप्रधान...

कमलेश शर्मा बनी वार्ड नंबर-29 से महिला मोर्चा प्रधान जबकि वीना उपप्रधान नियुक्त– वार्ड नंबर 69 में महिला मोर्चा की साउथ मंडल की बैठक आयोजित

फकीरचंद भगत, पठानकोट भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा साउथ मंडल की विशेष बैठक वार्ड नंबर-29 में मंडल अध्यक्ष किरण अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान मंडल का विस्तार करते हुए कमलेश शर्मा को वार्ड नंबर 29 की प्रधान जबकि वीना को उप-प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त मीना को साउथ मंडल के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सदस्यों को मंडल अध्यक्ष किरण अरोड़ा द्वारा हार पहनाकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष किरण अरोड़ा को आश्वासन देते हुए कहा कि वह पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारियां उन्हें दी जाएंगी वे उनको पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न जनहित योजनाओं को लोगों तक पहुंचा कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान पुष्पा, सुरंदिरा , सुदेश सैनी, महासचिव नीलम मेहता, चंचल नंदा,  प्रेस सचिव प्रिया, सचिव कृष्णा, वार्ड नंबर-29 की पार्षद ज्योति के पति नरेश, पूर्व पार्षद बंटी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य गोपाल मेहता व सुभाष भंडारी, वार्ड प्रधान पप्पी, अशोक कुमार महाजन व जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश अरोड़ा भी उपस्थित थे।भगत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments