HomeUncategorizedगोरिया कॉम्प्लेक्स में 12 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला, दशहरा उत्सव को...

गोरिया कॉम्प्लेक्स में 12 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला, दशहरा उत्सव को लेकर भी तैयारियां तेज

जालंधर- जय श्री राम महावीर क्लब द्वारा एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल पंजाब के सहयोग से गोरिया कॉम्प्लेक्स, गीता कॉलोनी, कांशी नगर रोड में 12 अक्टूबर 2026 की रात से भव्य रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 22 अक्टूबर 2026 को करवाए जा रहे दशहरा उत्सव को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

इस अवसर पर रिंकू मक्कड़, सुनील सोंधी, विजय कुमार, अजय शर्मा एवं सुमित शर्मा ने एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल पंजाब के चेयरमैन सुभाष गोरीया के साथ रामलीला एवं दशहरा उत्सव को लेकर बातचीत की।

चेयरमैन सुभाष गोरीया ने बताया कि रामलीला एवं दशहरा उत्सव को श्रद्धा, भव्यता और आपसी भाईचारे के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देना है।

उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं, जबकि 22 अक्टूबर के दशहरा उत्सव को भी यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Previous article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments