Saturday, June 27, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeचंडीगढ़चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 7 चोरी...

चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 7 चोरी की एक्टिवा बरामद कीं

चंडीगढ़, (पुनीत महाजन) : थाना सेक्टर-11, चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सात होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई यूटी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (W/SSP) कंवरदीप कौर के निर्देशों तथा डीएसपी सेंट्रल धीरज कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की निगरानी में की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कालू उर्फ कृष्णा (28 वर्ष), पुत्र तिलक राज, निवासी मकान नंबर 369-बी, ईडब्ल्यूएस धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी को सेक्टर-25 स्थित चितकारा स्कूल मोड़ के पास, धनास झील की ओर जाते समय काबू किया। उसके कब्जे से सबसे पहले एक चोरी की होंडा एक्टिवा (नंबर HP39C-1709) बरामद की गई। पूछताछ और आगे की जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चंडीगढ़ और मोहाली के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई छह अन्य होंडा एक्टिवा भी बरामद कर ली गईं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए स्मार्ट/डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल करता था। आरोपी चोरी किए गए वाहनों का उपयोग इधर-उधर घूमने के लिए करता था और ईंधन समाप्त होने पर उन्हें सुनसान स्थानों पर छोड़ देता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments