Saturday, June 27, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeचम्बाचंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा

चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा

उरेई-सांबरा मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की जान गई, दो गंभीर घायल

चंबा (एएम नाथ)- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उरेई-सांबरा मार्ग पर उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से कई फीट नीचे घटोर नाले में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चालक और दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नाले से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा सड़क हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments