Monday, May 11, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलशिमलाचंबा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...

चंबा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

ककीरा हादसे में छह लोगों की मौत पर CM सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष पठानिया शोकाकुल, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

एएम नाथ। शिमला
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा जिला के लाहड़ू-तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हादसे पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
बताया जा रहा है कि चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के हुए इस हादसे में एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रदेश सरकार ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments