कई इलाकों की सप्लाई रहेगी बंद
प्रथम न्यूज। जालंधर (ब्यूरो)
जालंधर में आज (मंगलवार) दोपहर करीब एक घंटे के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। पावरकॉम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक बिजली कट लगाया जाएगा।
जालंधर में इस दौरान कोट सदीक क्षेत्र और आसपास के कई इलाकों में सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, 66 केवी कोट सदीक सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाने हैं। इसी कारण इस सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
इन इलाकों में बिजली कटौती
विभाग का कहना है कि यह काम भविष्य में गर्मियों के दौरान होने वाले बड़े बिजली संकट और अनियोजित पावरकट से बचाव के लिए किया जा रहा है। बिजली कटौती का असर गांव धालीवाल, गाखल, चोगावां, सेहझंगी और कोट सदीक समेत कई रिहायशी इलाकों पर पड़ेगा।
इसके अलावा काला संघिया रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी, गुरु नानक नगर और बस्ती शेख क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
यहां भी बिजली रहेगी गुल
वहीं, जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, जनक नगर, बड़ा बाजार, चोपड़ा कॉलोनी, बलदेव नगर, राजा गार्डन और उजाला नगर के लोगों को भी इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पावरकॉम ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

