Thursday, June 11, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरजालंधर में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब रजि. पंजाब द्वारा आयोजित किए जा रहे...

जालंधर में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब रजि. पंजाब द्वारा आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर

जालंधर, 11 जून(महेश रहेजा)जर्नलिस्ट प्रेस क्लब रजि. पंजाब की जालंधर इकाई द्वारा आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनजीत मान की अध्यक्षता तथा जालंधर अध्यक्ष राजेश कालिया की देखरेख में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब जालंधर यूनिट के मुख्य कार्यालय, सहदेव मार्केट, जालंधर में आयोजित की गई।

बैठक में जालंधर यूनिट के प्रमुख पदाधिकारियों ने आगामी जिला स्तरीय समारोह को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट करने तथा प्रेस क्लब के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रशंसा-पत्र प्रदान करने संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष मनजीत मान ने कहा कि इस जिला स्तरीय समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रेस क्लब के स्टिकर और पहचान पत्र (आई-कार्ड) भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले पत्रकार साथियों को सम्मानित करते हुए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

मनजीत मान ने सदस्यता संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि जिन पत्रकार साथियों ने अभी तक सदस्यता फॉर्म जमा नहीं करवाए हैं, वे निर्धारित तिथि तक अपने फॉर्म भरकर जमा करवाएं। जिन सदस्यों के फॉर्म समय पर प्राप्त हो जाएंगे, उन्हें समारोह के दौरान स्टिकर और आई-कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य पत्रकार साथियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी, जिनके नामों की घोषणा समारोह के दौरान की जा सकती है।

जालंधर अध्यक्ष राजेश कालिया ने कहा कि जिला स्तरीय समारोह की तिथि का शीघ्र ही ऐलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पत्रकार साथियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जा सकें। कालिया ने कहा कि समारोह को लेकर पत्रकार समुदाय में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जो इस आयोजन को यादगार बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

महासचिव महेश रहेजा ने कहा कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब रजि. पंजाब की सदस्यता प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नया सदस्यता फॉर्म जारी किया गया है। हालांकि अभी भी कई पत्रकार साथियों द्वारा सदस्यता फॉर्म भरना शेष है। उन्होंने सभी साथियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द सदस्यता फॉर्म भरकर जमा करवाएं, ताकि सभी को समय पर स्टिकर और पहचान पत्र जारी किए जा सकें।

बैठक के दौरान अन्य पत्रकार साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब को मजबूत और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संगठन को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाने की आवश्यकता है तथा इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनजीत मान, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राम सिंह भट्टी, प्रदेश नेता मनजीत सिंह मरवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमिंदर वालिया, जालंधर अध्यक्ष राजेश कालिया, संरक्षक देवराज शर्मा, जालंधर उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह हीरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेली जी, महासचिव महेश रहेजा, वरिष्ठ नेता नरेंद्र तलवाड़, जालंधर महिला विंग की अध्यक्ष अमरप्रीत कौर, दीपाली, हरजीत सिंह, मिंटू चुघ, देव अरोड़ा, चिराग, ईशू, तरनप्रीत सिंह लक्की, विनोद कुमार, सोनू सिद्धू तथा अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments