Wednesday, May 13, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहिमाचलसोलनदसवीं की परीक्षा में छाए नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन के छात्र

दसवीं की परीक्षा में छाए नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन के छात्र

दसवीं की परीक्षा में छाए नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन के छात्र
सोलन(अश्वनी शर्मा) :- नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन की छात्रा रिधिमा ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की दसवीं की परीक्षा में 99.1% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। रिधिमा ने 700 में से 694 अंक लेकर विद्यालय, अपने माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुमारी स्नेहा ने 670/700 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान, कुमारी हिमांशी ने 664/700 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान, कुमारी प्रेरणा ने 648/700 अंक प्राप्त करके चौथा स्थान, कुमारी हिमानी ने 634/700 अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान, कार्तिक शर्मा न 620/700 अंक प्राप्त करके छठां स्थान और भूपेश ठाकुर ने 607/700 अंक प्राप्त करके सातवां स्थान हासिल किया। इस प्रकार विद्यालय की छात्राओं ने 600 से अधिक अंक लेकर उत्कृष प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों के अव्वल प्रदर्शन को देखते हुए बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों को उत्कृष्ट परिणाम आने पर बधाई दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments