गनपॉइंट पर हुई थी किडनैप, पंजाबी सिंगर इंदर कौर
प्रथम न्यूज। लुधियाना (ब्यूरो )- पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी लेडी सिंगर की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उसकी लाश नहर में मिली है जिससे हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है। इंदर कौर का शव नीलो नहर में मिला है। बता दे कि लुधियाना में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर इंदर कौर का किडनैप हुआ था।
मृतक के भाई जोतइंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन यशइंदर उर्फ इंदर कौर 13 मई की रात करीब साढ़े 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में सवार होकर ग्रोसरी लेने बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी।
परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसका दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव भलूर, जिला मोगा के साथ थी। जोतइंदर का आरोप है कि सुखविंदर सिंह बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था।
इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया और फिर उसकी हत्या कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच करनी शुरू कर दी है।

