Homeदीनानगरपंजाब में यूके भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, पुलिस...

पंजाब में यूके भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दीनानगर (ब्यूरो )- पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक विधानसभा हलका दीनानगर में फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा यू.के. (UK) भेजने देकर के नाम पर 41 लाख 50 हजार की ठगी गई है। वहीं थाना दौरांगला की पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस जांच अधिकारी गुरनाम सिंह के अनुसार, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (लोकल) गुरदासपुर की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने यूके भेजने का झांसा देकर भारी रकम ऐंठ ली।
शिकायतकर्ता ने बताया कि कमलजीत सिंह निवासी सुल्तानी, उनके बेटे रूपिंदरजीत सिंह और भतीजे करनजीत सिंह पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने प्रीतम सिंह, अमनदीप सिंह निवासी बाला पिंडी और तलविंदर सिंह निवासी चक्कराजा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments