Thursday, June 11, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeअंतर्राष्ट्रीयपाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान पर किया भीषण हमला

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान पर किया भीषण हमला

एयर स्ट्राइक कर बरसाए बम, बड़ी संख्या में लोगों की मौत, बच्चे भी मारे गए

कराची (एजेंसी)- पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर भीषण हमला किया है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात अफगानिस्तान के सीमावर्ती रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया और एयर स्ट्राइक कर ताबड़तोड़ बमबारी की। पाकिस्तान के इस हमले में दर्जन से ज्यादा अफगानी लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 15 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की ओर से अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों के अलग-अलग रिहायशी इलाकों में एयर स्ट्राइक कर बम बरसाए गए। पाकिस्तान के भयंकर हमले से ये तमाम इलाके धुएं के गुबार में ढंके नजर आए। वहीं पाकिस्तान की ओर से यह हमला किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी आपसी तनाव और बढ़ गया है। अफगानिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान के इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।
पाकिस्तानी सेना के इस हमले को तालिबान सरकार ने अमानवीय और क्रूरतापूर्ण बताया है। अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलावर सेना ने मंगलवार की देर रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया और हवाई हमले में कई लोगों की जान चली गई। जबीउल्लाह ने आगे बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है और इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के घरों पर अंधाधुंध बमबारी की गई है, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments