Monday, May 11, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeजालंधरबुलंदपुर में हेरोइन समेत पकड़ा अतुल बुलंदपुर के दीपा से ले कर...

बुलंदपुर में हेरोइन समेत पकड़ा अतुल बुलंदपुर के दीपा से ले कर बेचता था हैरोइन पर थाना मकसूदा ने मामला दर्ज कर अदालत में किया पेश

बुलंदपुर में हेरोइन समेत पकड़ा अतुल बुलंदपुर के दीपा से ले कर बेचता था हैरोइन पर थाना मकसूदा ने मामला दर्ज कर अदालत में किया पेश

जालंधर(दीपक सैनी): बिते दिन मकसूदां थाना के अंतर्गत आते बुलंदपुर से पकड़े युवक पर मकसूदां थाना ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना मकसूदा के मुखी कवलजीत सिंह बॉल ने बताया की बीती रात थानेदार मेजर सिंह और थानेदार संतोख सिंह समेत पुलिस पार्टी की तरफ से देर रात नशा तस्कर को एक ग्राम हेरोइन समेत काबू किया था। उन्होंने बताया की काबू किये युवक की पहचान अतुल वासी पोस्ट थाना शाहपुर जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश हाल निवासी माकन नंबर 784 नजदीक पानी वाली टंकी पंजाबी बाग, बुलंदपुर जालंधर हुई है। अतुल ने बताया की वह बुलंदपुर के ही रहने वाले दीपा नमक व्यक्ति से ही हेरोइन खरीद कर बेचता था। दीपा मौके पर फरार हो गया है। पुलिस ने दीपा के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में पुलिस ने छाप्पामारी शुरू कर दिया है। थाना मुखी का कहना है कि काबू किये युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है और अदालत में पेश कर युवक को रिमांड में लेकर गंभीरता से पूछ ताछ करेगे ताकी बुलंदपुर, पंजाबी बाग़, अगल बगल के कई इलाको में हो रही तस्करी को रोका जा सके और तस्करो के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की जाय।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments