Tuesday, May 26, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeदीनानगरभाजपा के पदाधिकारी हुए कांग्रेस में शामिल

भाजपा के पदाधिकारी हुए कांग्रेस में शामिल

दीनानगर(पंजाब) 24 मार्च, 
हल्के में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के 20 पदाधिकारी और कई परिवार भाजपा को हमेशा के लिए छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा को हमेशा के लिए छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में दामन थामने वाले गांव झवकरा से भाजपा के पदाधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, कुलभूषण, राजेश, सागर, रछपाल सिंह, जसबीर सिंह, नवदीप, राजेश सिंह ,अजमेर सिंह, रोहित कुमार, करण सिंह, नितिन ठाकुर आदि का सीनियर कांग्रेसी नेता अशोक चौधरी ने स्वागत किया। 
इस मौके पर अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से दुखी होकर लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच पुरुषोत्तम लाल प्रीतम सिंह गुलजार सिंह निखिल और मीडिया एवं विशेष सहायक दीपक भल्ला उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments