Monday, May 25, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeगुरदासपुरभारत विकास परिषद द्वारा आयोजित मुफ्त मेडिकल कैंप में 173 मरीजों की...

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित मुफ्त मेडिकल कैंप में 173 मरीजों की हुई सेहत जांच

तकरीबन 40 हजार रुपए की दवाइयां मुफ्त वितरित

गुरदासपुर (संदीप सन्नी) – भारत विकास परिषद (बी.वी.पी.) सिटी ब्रांच, गुरदासपुर और लाला फकीर चंद मेमोरियल चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी डिस्पेंसरी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय फ्री मेडिकल एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के 173 जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
ज्योति प्रज्वलन और वंदेमातरम से हुई शुरुआत:
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष व अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा पारंपरिक रूप से ज्योति प्रज्वलित कर और ‘वंदेमातरम’ के गौरवमयी गायन के साथ किया गया। इसके उपरांत, परिषद की ओर से सेवा निभा रहे डॉक्टर्स और कैंप से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष रमेश सल्होत्रा ने मुख्य अतिथि, डॉक्टर्स और उपस्थित सभी सदस्यों का विधिवत स्वागत किया तथा हाजिर सदस्यों का परिचय करवाया।
विशेषज्ञों ने दीं सेवाएं, मुफ्त हुए टेस्ट और दवा वितरण:
कैंप में विख्यात डॉक्टर डॉ. विरेन्द्र जोशी तथा डॉक्टर एस. पी. सिंह ने मरीजों की गहन चिकित्सा जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। इसके साथ ही, बी.वी.पी. चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से दलबीर और राधिका ने मरीजों के ब्लड सैंपल लिए, जबकि डिस्पेंसरी की तरफ से सीमा ने ई.सी.जी. करने की सेवा निभाई। कैंप के दौरान मरीजों को तकरीबन 40 हजार रुपये की आवश्यक दवाइयां पूरी तरह फ्री वितरित की गईं।
इन गणमान्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति:
मंच संचालन की भूमिका परिषद के सचिव विकास शिंगारी ने बेहद बखूबी और सुचारू रूप से निभाई। कैंप के समापन पर सीनियर सदस्य ललित मल्होत्रा ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए सभी डॉक्टरों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित सदस्यों का सहृदय आभार व्यक्त किया।
इस सेवा प्रकल्प में परिषद के अध्यक्ष रमेश सल्होत्रा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, शिव गौतम, रोमेश शर्मा, ललित मल्होत्रा, बलविंदर डोगरा, सतिंदर पाल सिंह बेदी, अमित महाजन, नीरज महाजन, प्रदीप पठानिया, धीरज धवन, रमेश कुमार मोहन एवं डॉक्टर एस. पी. सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और अपनी सेवाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments