Friday, May 22, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई बस में लगी आग

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई बस में लगी आग

ड्राइवर जिंदा जला; 24 से ज्यादा सवारियां झुलसीं

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मटसेना थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 46 के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक निजी बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच दमकल गाड़ियों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।

दुर्घटना में बस चालक शंभू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह स्टियरिंग में फंस गया था और बाहर नहीं निकल सका। हादसे में 24 से अधिक यात्री झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी और सीएफओ सत्येंद्र पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय कम दृश्यता को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments