Sunday, May 17, 2026

Contact Us For Advertisement please call at :
+91-97796-00900

Homeहरियाणाहरियाणा के झज्जर में गैंगवार का खूनी खेल, युवक को गोलियों से...

हरियाणा के झज्जर में गैंगवार का खूनी खेल, युवक को गोलियों से भूना

प्रथम न्यूज | झज्जर (ब्यूरो ) हरियाणा के झज्जर जिले में गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव सुबाना में बदमाशों ने एक युवक की घर के बाहर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार हितेश अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए 3 से 4 हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 20 से 25 राउंड फायर किए, जिससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और गैंगवार से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी की पहचान डीकेश कुमार निवासी गिरधरपुर के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक पक्ष की ओर से भी आरोपी पक्ष पर फायरिंग की गई थी। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस दोनों पक्षों के गैंग कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments